एक छात्र अपने टाइम को मैनेज कर किसी भी काम को बड़े ही आसानी से कर सकता है।

समय की लॉग बुक करे।

एक डायरी लें और 1 सप्ताह तक का यह रिकॉर्ड रखे कि आप किस काम के लिए कितना समय खर्च कर रहे हैं। ड्राइवरों की भाषा में इसे लॉग बुक कहा जाता है। 

सबसे महत्व पूर्ण काम सबसे पहले करें।

आप एक छात्र हैं, तो आपकों सबसे पहले अपने पढ़ाई-लिखाई के कार्य पूरा करना चाहिए। बाद में आप अन्य कामों पर ध्यान दे सकते हैं।

अपने प्राइम टाइम में काम करे।

यदि आप सुबह के समय ज्यादा फुर्तीले, ऊर्जावान और चुस्त होते हैं, यानी सुबह का वह आपका प्राइम टाइम है, तो आप एक तरह से सौभाग्यशाली हैं।

स्वयं को व्यवस्थित करें।

अव्यवस्थित जीवन हमारे सामने कई मुश्किलें खड़ी कर देता है। इनमें से एक मुश्किल यह है कि हमारा समय ना चाहते हुए भी अनावश्यक रूप से बर्बाद होता है और दुखद बात यह है कि हम खुद से ही इसके लिए दोषी होते हैं।

टाइम टेबल बनाए।

जिस तरह पैसे की बर्बादी को रोकने के लिए बजट बनाना जरूरी है, उसी तरह समय की बर्बादी को रोकने के लिए टाइम टेबल बनाना जरूरी है ।

 कर्म में जुट जाए।

यदि आप सफलता चाहते हैं, तो कर्म में जुट जाएं और तब तक जुटे रहें, जब तक कि आप सफल ना हो जाए।

अपनी कार्यक्षमता बढाए।

अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए आपको अपने चुने हुए क्षेत्र में लगातार सीखना होगा और निरंतर नए-नए उपायों को आजमाना होगा

डेडलाइन तय करे।

एक समय निर्धारित करए कि आपको अपना कां कब तक पूरा कर लेना है।

 सुबह जल्दी उठे।

आदर्श स्थिति में तो नियम यह है कि सूरज उगने से 2 घंटे पहले उठे और सूरज डूबने के 2 घंटे बाद सो जाएं। जब आप सुबह 4:00 बजे उठते हैं, तो आपके पास समय ही समय होगा रहेगा।

एक घण्टा व्यायाम करे।

आपको हर दिन एक घंटा खुद के लिए निकालना चाहिए। इस 1 घंटे में आपको अपने शरीर की देखभाल करनी है। टहलना है, व्यायाम करना है, योगा क्लास या जिम जाना है।