saanse: book review in hindi

Saanse: book review, book summary in hindi, FAQ, pdf download

इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपसे साईमाँ कुट्टिकर द्वारा लिखित saanse उपन्यास की book review के साथ-साथ book summary in hindi और इस उपन्यास से जुड़े कुछ FAQ के साथ-साथ pdf download को भी साझा करेंगे।

Book review

 “साँसे” साईमाँ  कुट्टिकर द्वारा लिखित एक छोटा सा उपन्यास है, जिसे ख्वाब पब्लिकेशन ने पब्लिश किया है। लेखिका के हिसाब से भी पढ़ने वालों के हिसाब से भी यह उपन्यास बहुत ही सीधा और सरल है। आप एक बार में ही इस कहानी को पूरी कर सकते हैं। साईमाँ द्वारा लिखित यह उपन्यास पढ़ने योग्य है।

यह उपन्यास केवल मिया-बीवी के बारे में नहीं है, इसमें दो-तीन और भी रिश्ते भी हैं, जो इस उपन्यास के पिलर साबित हुए हैं जैसे कि भाई का प्यार और दोस्त की यारी। जिसे निभाने वाला बहुत ही ईमानदारी के साथ निभाया है। कहते हैं “जिसे आप शिद्दत से चाहो, पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने की साजिस रचती है।“ साईमाँ अपने इस उपन्यास में यही सिद्ध किया है।

एक चीज जो मैने इस किताब में नोटिस किया, जो शायद होना नहीं चाहिए। सिर्फ और सिर्फ लेखिका के बारे में ही इस किताब के 16 पन्ने भर दिए गए हैं। हालांकि एक ब्लॉगर होने के नाते मैने आज तक जितने भी कहानी-संग्रह या उपन्यास पढ़ें, उनमें से सबसे ज्यादा है।

एक चीज और! जिसे मैने नोटिस किया, और यह मुझे अच्छी भी लगी कि इस उपन्यास को पढ़ने वालों के लिए छोटे-छोटे अध्याय तैयार किये गए हैं। यह बहुत ही अच्छा है।

अब थोड़ा कहानी पर नजर डाले तो, यह कहानी स्कूल में पढ़ने वाले विवान को अपने जूनियर लड़की नियति से प्यार हो जाता है, लेकिन कॉलेज में जाने के बाद वह ये सोचता है कि जब वह डॉक्टर बन जाएगा, तो ही उससे अपने दिल की बात कहेगा लेकिन जब-तक उसके कॉलेज की पढ़ाई खत्म होती, पता चलता है कि नियति किसी और के साथ रिलेशन में है। जो उसके दिल के सही नहीं होता और…. 

यह भी अवश्य पढ़ें:- जापानी लोगों का लंबा जीवन जिने का रहस्य

Saanse: Book summary in hindi

यह कहानी इन्टरमिडीएट में पढ़ने वाले विवाह और हाईस्कूल में पढ़ने वाली नियति की है। दोनों अपने-अपने क्लास के होनहार-विरवाँ और पढ़ने वाले वाले छात्र है। विवान पर भी उसके क्लास की लड़कियां जान छिड़कती हैं, पर वह किसी को भी स्वीकार नहीं करता और नियति के भी क्लास क्या हर क्लास के लड़के उसपे जान छिड़कते हैं लेकिन वह किसी को भी भाव नहीं देती।

डोबों को थोड़ा-बहुत गाना-बजाना आता है। जिसके वजह वो दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं। और धीरे-धीरे मिलने से अजनबी से दोस्त बनते हैं, फिर पकके दोस्त बनते हैं और फिर  वही होता है जो हर लड़के कर बैठते हैं। एकतरफा प्यार। कहानी की शुरुआत यहाँ से होती है। इन्टरमिडीएट में होने के वजह से विवाह उस स्कूल सेपास आउट होने के बाद डॉक्टर बनने के लिए कॉलेज चला जाता है।

स्कूल टाइम से ही विवान के साथ हमेशा सुख–दुख में एक पैर पर खड़ा रहने वाला उसका दोस्त कार्तिक भी उसी के साथ कॉलेज ज्वाइन कर लेता है। कार्तिक कई बार विवान से कहता है कि उसे अपने दिल की बात नियति से कह देनी चाहिए लेकिन विवान ये कहते हुए मना कर देता है कि जब वह डॉक्टर बन जाएगा तब उसे अपने दिल की बात कहेगा।

यह भी अवश्य पढ़ें:- शरत चंद्र चट्टोंपाध्याय की मनोरंजक कहानियाँ

और ऐसा होता भी है। कॉलेज से MBBS की डिग्री हासिल करने के बाद एक दिन जब सारे दोस्त एक पार्टी में मिलते हैं तो विवान नियति से मिलकर बहुत खुश होता है। दोनों एक-दूसरे से कुछ कहना चाहते हैं। दोनों एक-दूसरे के दिल की बात बताने के लिए इतना उत्साहित रहते हैं कि दोनों के मुह एक एक ही बार में आवाज निकलती है। लेकिन लेडीज फर्स्ट हगोने के वजह से विवान पहले नियति को बोलने का मौका देता है।

नियति खुश होते हुए विवान से अपने दिल की बात बताते हुए कहती है कि वह किसी और के साथ रिलेशन में है। जिसे सुनने के बाद तो विवान जैसे होशफ़ाकता हो जाता है । यह सुनने के बाद तो उसके जुबान पर जैसे ताला लग जाता है। उसके दिल टूट जाते हैं। वह अपने को बिहारा हुआ पाता है। लेकिन उसका दोस्त उसका साथ नहीं छोड़ता। और कार्तिक उसे खुश रखने का भरपूर प्रयास करता है।

उस घटना को बीते दो साल हो चुके होते हैं। कि एक दिन जहां विवान ड्यूटी करता रहता है वहाँ से कुछ दूरी पर एक डिग्री कॉलेज में जजाती हुई नियति दिती है। जैसा कि आपको भी मालूम होगा, दोनों फिर धीरे-धीरे मिलने लगते हैं। और ये जानकार विवान को दुखी होता है कि नियति पहले से कुछ परेशान और दुखी जान पड़ती है लेकिन बात-चित के दौरान उसे पता चलता है कि नियति अब रिलेशन में नहीं है।

नियति ये भी बताती है कि उसने लेखिका बनने का सपना देखा है जिसे वह पूरा करने के लिए बीए में दाखिला लिया है। कॉलेज आते-जाते नियति और विवान की मुलाकात होने लगती है। और फिर दोबारा दोनों एक-दूसरे को चाहने लगते हैं। एक समय भी आता है जब विवान के घर वाले उससे शादी के लिए बोलते हैं।

यह भी अवश्य पढ़ें:- रावनपुत्र मेघनाद के बारे में जानने के लिए अभी किलक करें।

क्योंकि विवान के बड़े भईया ने अपने शादी करने से मना कर दिया है। वह एक सिंगर बनने की तैयारीउ में लगे हुए हैं, जिसके कारण उन्हे अभी कुछ समय चाहिए होता है लेकिन वह ये कहते हुए साफ मना कर देते हैं कि वह शादी ही नहीं करेंगे। जिसे लेकर विवान के माता-पिता उससे अपनी इच्छा को सामने रखते हैं।

विवान और नियति के बैचलर पार्टी में मिलते हैं, जहां विवान ये सोचकर ही आया होता है कि वह आज अपने दिल की बात कह ही देगा। जब दोनों मिलते हैं तो नियति ही विवान से लिपलॉक करती हुई विवान के बिन कहे सारे सवालों के जवाब दे देती है। साथ आए सारे दोस्त खुश हो जाते हैं। उसके बाद की कहानी को लिखने के लिए लेखिका ने आगे….

कुछ अच्छे और महत्वपूर्ण अंश-

OPD में बैठा मैं, कुछ फाइल्स पे सिग्नेचर कर रहा था। तभी किसी ने मेरा दरवाजा नॉक किया। मैने देखा, तो नियति सामने से चली आ रही थी। उसने इशारा करते हुए मुझे उठने को कहा। मैं उठ गया, यह सोचकर कि उसके दिमाग में क्या चल रहा था। मैं उसके सामने खड़ा था। वह मेरे पास आई और अपने पैरों की उंगलियों पर खड़ी रहकर मेरा टाई बांधने लगी और मुझसे पूछने लगी, “तुम जैसे टॉल हैंडसम लड़कों को, छोटी हाइट वाली लड़कियां ही क्यों पसंद आती हैं?”

मैने इस सवाल का तो जवाब नहीं दिया। क्योंकि मेरे होश उड़ गए थे। मगर मैने उससे जवाब देने के बदले, एक और सवाल सवाल किया, “कि तुम कहती हो कि हम सिर्फ दोस्त हैं तो फिर हमेशा मुझ पर हक क्यों जताती हो?” मेरा सवाल सुनते ही वह मुझसे दूर हो गई। उसने आँखें झुकाई और हल्का सा मुस्कुरा दिया। मैने भी उससे नजरें हटाई और दूसरी तरफ देखने लगा।

उस वक्त मैने एक और बार, मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल जी लिऑयय था। वह मेरे करीब तो आई थी, मगर जैसे मेरी जान ही निकालकर ले गई थी। न जाने ऐसा क्या जादू था उसमें, की हर बार मेरी जान निकाल ही देती थी। मेरे दिल पे जैसे उसने कब्जा ही कर दिया था क्योंकि आज तक तो, वह सिर्फ उसी के लिए धड़कता था।

कोट्स-

साँसे- कुछ चलती है, तो कुछ रुकती है, और इन्ही चलती साँसों को हम जिंदगी कहते हैं।

saanse, साईमाँ कुट्टिकर

पात्रों का चरित्र-चित्रण-

विवान- विवान होशियार और समझदार लड़का है। जो सिर्फ और सिर्फ अपने काम से काम मतलब रखता है। उसे गिटार बजाना उआर गाना भी आता है। उसका दिल कोमल है। वह लांबा और स्मार्ट लड़का है। जिसे पर कॉलेज की लड़कियां अपनी जन छियादकती है पर वह किसी को भी भाव नहीं देता। वह एक संस्कारी लड़का भी है। जिसे अपने भाई और माता-पिता के आज्ञा का पालन करना आता है।

नियति- नियति अपने कॉलेज की तेज-तर्रार सख्त लड़की है। जो सिर्फ और सिर्फ अपने पढ़ाई पर ध्यान देती है। उसे यारी-दोस्ती, प्यार-व्यार के चक्कर अच्छा नहीं लगता। वह अपना निर्णय लेना और जो जिस कां को पसंद करती है, उसे ही करना पसंद करती है। अब चाहे परिणाम जो भी हो।  

कार्तिक- कार्तिक विवान का स्कूल समय से एक अच्छा और ईमानदार दोस्त है। वह विवान के साथ उसके सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है। वह दिल का बहुत अच्छा और सहनशील व्यक्ति है। जिसे अपने दोस्त की हमेशा फिक्र रहती है।

FAQ

Q साँसे उपन्यास का लेखक कौन है?

साँसे उपन्यास का लेखक साईमाँ कुट्टिकर है।

Q साँसे उपन्यास को किस प्रकाशन ने पब्लिश किया है?

साँसे उपन्यास को ख्वाब पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है।

Q साँसे उपन्यास कब पब्लिश किया गया था?

साँसे उपन्यास 1 जनवरी, 2022 पब्लिश किया गया था

Q साईमाँ कुट्टिकर कौन है?

साईमाँ कुट्टिकर एक लेखिका हैं। जिनकी तीन किताबें बाज़ार में उपलब्ध हैं। यह पणजी गोवा की रहने वाली है। इन्होंने अपनी पहली किताब 2019-20 में पब्लिश किया था।

Q साईमाँ कुट्टिकर की पहली किताब कौन सी है?

साईमाँ कुट्टिकर की पहली किताब “हमारी मंजिल” है।

pdf download

नीचे दिए गए print बटन पर क्लिक करें और save as pdf पर क्लिक करें। 

दोस्तों के साथ साझा करे

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published.