इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपसे विलियम शेक्सपियर द्वारा लिखित शानदार नाटक Macbeth की Book Review और Summary in hindi के साथ-साथ Quotes और pdf download को भी साझा करेंगे।
Table of Contents
Macbeth: Book Review
Macbeth! विलयम शेक्सपियर द्वारा लिखा गया एक ऐसा नाटक, जिसका हर एक पात्र आपको अपना बना लेगा। इतनी शानदार घटनाओं को रचने वाला, शेक्सपियर कोई आम इंसान था, ऐसा लगता ही नहीं है। कहानियाँ कैसी होती हैं, पात्र कैसा होना चाहिए यह सब इतना सुव्यवस्थित ढंग से लिखा हुआ है की बस आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
इस नाटक में आपको यह पढ़ने को मिलेगा कि कैसे एक सुधरा और सुलझा हुआ वीर योद्धा, जो हमेशा अपने राजा का सेवा करना ही अपना कर्तव्य समझता है और उसकी राज्य की रक्षा करने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार है कि अचानक उसके मन में लालच की बीज पनपने लगते हैं और वह उसी राजा का हत्या कर उसके राज्य को हड़प लेता है।
एक अच्छा व्यक्ति भी लालच के कारण कैसे अपना बुद्धि खोकर पाप के रास्ते पर चल पड़ता है। इसे बताने के लिए मैकबैथ से अच्छा उदाहरण और कुछ हो ही नहीं सकता।शेक्सपियर ने अपने पिछले पाँच नाटकों में समाज को अलग-अलग संदेश दिया है, जिनमें से यह एक मुख्य है।
हिन्दी भाषियों के लिए इस किताब को मैपल प्रेस लिमिटेड ने प्रकाशित किया है।
यह भी अवश्य पढ़ें:- विलियम शेक्सपियर द्वारा लिखी जाने वाली एक बेहतरीन नाटक “दि मर्चेन्ट ऑफ वेनिस”
Macbeth: Summary in hindi
सैकड़ों वर्ष पहले स्कॉटलैंड देश में एक सज्जन राजा था, जिसका नाम डंकन था। वह बहुत दयालु था। जिसके वजह से उसके राज्य की जनता उससे बहुत प्रेम करती है। डंकन का एक संबंधी मैकबेथ उसी राज्य का एक वीर सेनापती था। जो राजा की सेवा और राज्य की रक्षा के लिए कुछ भी कर सकता था। उसकी यही खूबी राजा और उस राज्य की जनता को बहुत भा गई थी।
एक बार नार्वे की भयानक सेना जब स्कॉटलैंड को कूच कर रही थी, तो राजा ने मैकबेथ पर विश्वास दिखाते हुए बंको जैसे सेनाध्यक्ष के साथ सेना कुछ टुकड़ी को नार्वे का सामना करने के लिए भेज दिया। मैकबेथ और बंको की सेना ने अपनी वीरता दिखाते हुए नार्वे को हराकर युद्ध को जीत लिया और खुशी राज्य को लौट चले।
रास्ते में दोनों मुलाकात तीन चुड़ैलों से हुई। जिन्होंने मैकबेथ को आने वाले दिनों में राजा बनने का भविष्यवाणी किया। और फिर आगे चलकर स्कॉटलैंड का राजा बनने का भी। और बंको को लेकर उन्होंने कहा कि मैकबेथ के बाद बँको का लड़का स्कॉटलैंड का राजा बनेगा।
उन तीनों का जाते ही रास्ते में स्कॉटलैंड के राजा द्वारा भेजे गए दूत से मुलाकात हुई, और उन्होंने राजा कजे संदेश को सुनाते हुए कहा कि महाराज मैकबेथ की वीरता से प्रसन्न होकर काडर का राज्य उन्हे दिया है। इतना सुनने के बाद तो मैकबेथ के मन में हलचल सी मच गई, क्योंकि उन तीन चुड़ैलों द्वारा किया गया एक भविष्यवाणी सच हो चुकि थी।
यह भी अवश्य पढ़ें:- विलियम शेक्सपियर द्वारा लिखी जाने वाली एक बेहतरीन नाटक “ओथेलो: दि मूर ऑफ वेनिस”
अब उसके मन में स्कॉटलैंड का राजा बनने की इच्छा प्रकट हुई तो बंको ने उसे समझआया कि उसे ऐसा सोचना ही नहीं चाहिए, क्योंकि राजा के पुत्र उसके उत्तराधिकारी होगा। मैकबेथ ने उसके बातों पर ध्यान नहीं दिया और अपने काडर राज्य को चला गया।
राज्य ने उसे संदेश भेजा कि वह उसके घर को आना चाहते हैं। राजा कि यह दयालुता थी कि जब भी राज्य में किसी ऐसे व्यक्ति से प्रसन्न होते थे तो उसके घर पहुँच कर राजा खाना खाते थे और रात विश्राम करते थे। मैकबेथ ने यह बात अपने पत्नी से बताया और अपने मन की इच्छा को भी। जिसके बाद उसके मन में भी स्कॉटलैंड की रानी बनने खा ख्वाब बुनने लगी।
राज्य जब मैकबेथ के घर पहुंचे तो उसने अपनी पत्नी संग खूब आवभगत किया, भोजन कराया और विश्राम करने के लिए एक आराम दायक कमरा भी। जिसमें राजा के दो अंगरक्षक भी मौजूद थे। राजा जब गहरी नींद में खर्राटे लेते हुए सोये थे, तब मैकबेथ ने अपनी पत्नी से उनका हत्या करने के लिए भेजा लेकिन उसने अपनी पिता की छवि देखाकर ऐसा न कर सकी।
अपनी पत्नी के खाली हाथ लौटने पर मैकबेथ तलवार के साथ उसके सयन कक्ष में पहुचता है और राजा की हत्या कर उस तलवार को अंगरक्षकों के पास रख देता है और खून वगैरह के छीटे भी बिखेर देता है। जिससे उसके ऊपर कोई शक न करें।
यह भी अवश्य पढ़ें:- विलियम शेक्सपियर द्वारा लिखी जाने वाली एक बेहतरीन नाटक “हैम्लिट”
अगली सुबह राजा के हत्या होने की खबर मैकबेथ को लगती है तो वह और उसकी पत्नी झूठमूठ का स्वांग रच कर शोकाकुल करने लगते हैं। राज्य के अपने दयालु राजा की हत्या के कारण शोक में डूब जाते हैं। राजा के साथ आए बच्चे अपने पिता की हत्या के बाद वह डर का राज्य छोड़ कर भाग खड़े होते हैं कि कहीं उनकी भी न हत्या कर दी जाए।
इस तरह मैकबेथ स्कॉटलैंड का राजा और उसकी पत्नी रानी बन जाती है। लेकिन मैकबेथ उसके बाद हमेशा परेशान रहने लगता है। उसके चैन और नींद बिल्कुल छिन चुकि होती है। एक तो मन में राजा की हत्या का अंकुश होता है और दूसरा यह सोच कि यह राज्य उसके पास बस कुछ दिन के लिए ही बचा हुआ है, क्योंकि जैसा चुड़ैलों ने कहा उनके द्वारा की गई भविष्यवाणी के मुताबिक दो बातें सच हो चुकि हैं।
यानि कि अब बंको का पुत्र स्कॉटलैंड का राजा बनेगा, तो क्या उसने उसके पुत्र के राजा बनने के लिए हत्या किया, नहीं ऐसा नहीं होगा। मैकबेथ बंको के पुत्र को अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने जानकार के सभी सभ्य पुरुषों को खाने का आमंत्रण देता है। जिसमें बंको और उसका पुत्र भी शामिल होते हैं।
मैकबेथ पाने सैनिकों को रास्ते में ही उन्हे मारने के लिए भेज देता है। और सैनिक इस मैकबेथ के लिए इस खुशी को लेकर लऔटाते भी हैं लेकिन उनके साथ एक कष्टदायक समाचार भी होता है। कि बंको का लड़का भाग निकला। यह जानने के बाद मैकबेथ बहुत ही दुखी होता है। उसे बंको के मरने का खुशी तो होता है लेकिन उसके पुत्र के जीवित रहने पर उससे भी ज्यादा दुखी होता है।
यह भी अवश्य पढ़ें:- विलियम शेक्सपियर द्वारा लिखी जाने वाली एक बेहतरीन नाटक ” चतुर्थ और पंचम हेनरी”
डंकन के मरने के बाद मैकबेथ की पत्नी की हालत भी खराब होने लगती है। वह पागलों की भांति अपने और मैकबेत के द्वारा किया गए सारे घृणित कार्य को बार-बार दोहराती रहती है। जिसे उसकी सेविकाएं उन सभी बातों को जान जाती हैं। और उसकी इलाज के लिए आया हुआ वैद्य भी सारी बातों को जान जाता है।
मैकबेथ की पत्नी की हालत कुछ यू होती है कि वह सोये हुए ही चलती रहती है और बार-बार अपने हाथों को धुलती है, ये कहते हुए कि डंकन की खून उसके हाथ से छूट क्यों नहीं रहा है। और मैकबेथ के सर पर स्कॉटलैंड की गद्दी का अहंकार कुछ इस तरह सवार होता है कि जिस किसी पर भी उसका शंका जाहीर होता कि यह उसका गद्दी को छिन सकता है, वह उसे मरवा देता।
कुछ दिनों के बिताने के बाद बँकों का लड़का अपनी सेना तैयार कर हमला कर देता है, और मैकबेथ बहादुरी से लड़ते हुए अपनी जान गवां देता है। और इस तरह उन चुड़ैलों के भविष्यवाणी के मुताबिक स्कॉटलैंड का राजा बंको का लड़का बनता है और मैकबेथ मारा जाता है।
यह भी अवश्य पढ़ें:- विलियम शेक्सपियर द्वारा लिखी जाने वाली एक बेहतरीन नाटक “जूलियस सीज़र”
कुछ अच्छे और महत्वपूर्ण अंश-
सच है कि धर्मात्मा पुरुष भी यदि किसी समय कोई पापकर्म कर बैठते हैं तो उनकी आतमा गिर जाती है। अब मैकबेथ का पतन शुरू हो गया था। जिस पाप के बीज को चुड़ैलों ने मैकबेथ के दिल में बोया था, उसके अंकुर निकल कर एक पउरा पेड़ हो गया और अब उसमें फूल-फल लगने लगे।
हालांकि मैकबेथ स्कॉटलैंड का राज्य था, परंतु अब उसे रोज यह दुख रहने लगा कि हाय! मैने बेकार ही राज-हत्या की। यदि चुड़ैलों की बात ठीक है तो मेरे बाद बंको की संतान राज करेगी। क्या इस बंको के लिए ही मैने ऐसा घोर पाप किया था कि इतना कष्ट उठाने पर भी मैं हमेशा राज नहीं कर सकूँगा? कभी ऐसा नहीं होगादेखो, मैं ऐसा उपाय करूंगा कि बंको की संतान को राज नहीं मिल सके।
लेडी मैकबिठ को भी दिन-रात यही चिंता रहने लगी। अंत में उन दोनों ने विचार किया कि बंको और उसके लड़के, दोनों को मार डालना चाहिए। न जड़ रहेगी और न शाखाओं से डर होगा। ऐसा सोचकर मैकबेथ ने अपने राज्य में होने वाले उत्सव की खुशी में एक महाभोज किया, जिसमें उसने अपने राज्य के सारे बड़े-बड़े अमीर लोगों को बुलाया और ऐसा प्रबंध किया कि जिस रास्ते से बंको इस भोज में सम्मिलित होने आए, उसी पर वह मार डाला जाए।
पात्रों का चरित्र-चित्रण-
मैकबेथ-
मैकबेथ स्कॉटलैंड का सबसे बहादूर और राज्य पर मर-मिटने वाला योद्धा था। लेकिन उसके मन में स्कॉटलैंड की राजगद्दी को लेकर लालच पैदा हो गया, और उसने राजा की हत्या कर डाली। उसके बाद उसने एक-एक बाद एक हत्या किया और ताकि राज्य की गद्दी बरकरार रहे लेकिन ऐसा हो न सका और वह अपने प्रतिद्वंदी के हाथों मारा गया।
डंकन-
डंकन स्कॉटलैंड का राजा था। जो बहुत ही धर्मात्मा, दयालु और मृदु स्वभाव का था। जिस पर राज्य की जनता को उस पर गर्व था। सब उसका सम्मान करते थे। अपने के ऊपर कीए गए उपकार को वह समझता था और बड़े आदर से उसका सम्मान भी करता था। वह अनुशासन में अपनी सत्ता चलाता थी। ताकि प्रजा को कोई भी परेशानी न हो।
Quotes
बुरी बातों के लिए भले आदमियों का मन भी तुरंत चंचल हो जाता है।
Macbeth
चुड़ैलें प्रायः दो-चार सच बातें बताकर मनुष्य-जाति को धर्म मार्ग सए हटाकर अधर्म की ओर ले जाती हैं।
Macbeth
मनुष्य को कभी हबी लालच में नहीं फ़साना चाहिए।
Macbeth
मनुष्य को हमेशा समयानुसार ही काम करना चाहिए।
Macbeth
सच हा कि धर्मात्मा पुरुष भी यदि किसी समय कोई पापकर्म कर बैठते हैं तो उनकी आत्मा गिर जाती है।
Macbeth
राजा को प्रजा के कारण ही बहुत हिम्मत होती है।
Macbeth
भला विश्वासघाती को किसका विश्वास हो सकता है?
Macbeth
FAQ
Q मैकबेथ का लेखक कौन है?
मैकबेथ! विलियम शेक्सपियर लिखा गया एक बेहतरीन नताक है।
Q मैकबेथ कौन था?
मैकबेथ स्कॉटलैंड का सबसे बहादूर और राज्य पर मर-मिटने वाला योद्धा था। लेकिन उसके मन में स्कॉटलैंड की राजगद्दी को लेकर लालच पैदा हो गया, और उसने राजा की हत्या कर डाली। उसके बाद उसने एक-एक बाद एक हत्या किया और ताकि राज्य की गद्दी बरकरार रहे लेकिन ऐसा हो न सका और वह अपने प्रतिद्वंदी के हाथों मारा गया।
Q मैकबेथ ने अपने राजा की हत्या क्यों की?
मैकबेथ ने स्कॉटलैंड के राजगद्दी के लिए अपने राजा डंकन की हत्या कर दिया।
Q मैकबेथ कैसे मारा गया?
मैकबेथ बंको के बेटे द्वारा युद्ध की मैदान में लड़ते हुए मारा गया।
Q मैकबेथ की समरी क्या है?
मैकबेथ स्कॉटलैंड की राजगद्दी की लालच के कारण वह अपने राजा की हत्या कर देता है और राज्य हथिया लेता है लेकिन उसके साथी बंको का बेटा द्वारा युद्ध के मैदान में मारे जाने के बाद पुनः राज्य को अपने कब्जे में ले लेता है।