Life Changing Quotes in Hindi. इस ब्लॉग पोस्ट मे हम आपको Brayan Treysi द्वारा लिखित “कामयाबी अनलिमिटेड” को पढ़ने के बाद उनके द्वारा दिए कहे गए शक्तिशाली और जीवन को प्रेरित करने वाली कोट्स को छाँट कर लिखा है, जो आपको बहुत प्रभावित करेगी।
Table of Contents
Life Changing Quotes in Hindi 1-10
ब्रायन ट्रेसी अपने इस किताब में बताते हैं कि कैसे आप अपने जीवन में बदलाव ला सकते है। अपने लक्ष्य के तरह अपना पहला कदम कैसे बढ़ा सकते हैं और पहले कदम से लेकर अपने लक्ष्य तक पहुचने में निरंतर कैसे प्रयासरत रह सकते हैं। कौन-कौन सी कठिनाइयों का आपको सामना करना पड़ सकता है और आप उन सभी परेशानियों का निवारण आसानी से कैसे ढूँढ़ कर हल कर सकते हैं।
- कठिन परिश्रम के बिना कोई बड़ी चीज हासील नहीं होती।
- सफलता का वास्तविक रहस्य है कि इसमें कुछ भी छिपा नहीं है। युगों-युगों से चले आ रहे शाश्वत सिद्धांतों पर ही सफलता का रहस्य टीका है। ये सिद्धांत हैं-एक निश्चित दृढ़ योजना के आधार पर सतत प्रयत्नशील रहना। इसी की बार-बार खोज होती है।
- सुख, समृद्धि व स्वास्थ्य अचानक हासिल नहीं होता। इसके लिए लगातार प्रयास करने की जरूरत है। यह प्रयास कारण तथा प्रभाव के कड़ी नियम पर चलता है।
- अन्य सफल व्यक्तियों की तरह अगर आप काम करे और लगातार, बार-बार प्रयत्न करते रहे तो कोई ताकत आपको सफल होने से रोक नहीं सकती।
- बाहर की दुनिया को बदलने के लिए अपने अंदर की दुनिया मे बदलाव लाना होगा।
- नेपोलियन हिल- सफलता की सही कुंजी यह है कि आप कां शुरू करने से पहले ही तय कर कि कौन सा कां आपको सुख और संतोष देगा।
- लक्ष्य प्राप्ति के आप जितने ही कारण आप निकालेंगे, उतना ही आपका प्रयास क्रियाशील होगा और निश्चित धारणा बनेगी।
- गरीबों की मदद करने का सबसे अच्छा उपाय है कि आप उन्ही में से एक न बने।
- पीटर ड्रकर- यदि हम सफलता की जगह योगदान शब्द का प्रयोग करें तो कारोबार और वित्त की बहुत सारी गलतफहमियाँ दूर हो सकती है।
- अब्राहम मास्को- मानव जाति की कहानी यही है कि स्त्री-पुरुष बहुत थोड़े मे समझौते कर लेते हैं, संतुष्ट हो जाते हैं।
- स्वामी विवेकानंद द्वारा कहे अनमोल विचार को पढ़ने के लिए अभी क्लिक करें।
Life Changing Quotes in Hindi 11-20
- अगर आप वित्तीय लक्ष्य लेकर चल रहे हैं तो जितना संभव हो, अधिक-से-अधिक इसे हासिल करने के तरीकों की सूची तैयार करें, जो आपको निश्चित समय में परिणाम दे।
- याद रहे, आशा या उम्मीद कोई रणनीति नहीं है। अपना समय, पैसा, भावना, नौकरी कारोबार या रिश्ते मेन निवेश करने से पहले गहन जांच करें।
- कभी-कभी एक ही व्यक्ति से प्राप्त एक ही अंतदृष्टि सफलता और असफलता के बीच का सारा अंतर बता देती है।
- सफल लोग हमेशा अपने अभियान से जुड़े सभी पहलुओं और हर बिन्दु के प्रति सजग व सचेत रहते हैं।
- लक्ष्य तक पहुचने के लिए इसके सिवाय और कुछ भी मायने नहीं रखता कि कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इसमें तब तक कोई कमी नहीं आने देनी है, जब तक कि पूरी तरह लक्ष्य हासिल न हो जाए।
- महान सफलता की ओर कुछ करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है-हौसला। यही है सफलता की कुंजी।
- समस्याएं तो जीवन के इम्तिहान हैं, जिन्हे पास करके ही आप आगे निकल सकते हैं।
- एपीक्टेटस- परिस्थितियाँ मनुष्य को नहीं बनाती है, बल्कि उसका स्वयं से परिचित कराती हैं।
- हेराल्ड गेनीन- किसी भी कारोबार की समस्या से जूझने में सबसे महत्वपूर्ण कदम यह है कि तथ्य जुटाना है।
- असफलता की आशंका के कारण अधिकांश लोग बदलाव नहीं लाना चाहते।
- एटॉमिक हैबिट्स कोट्स को पढ़ने के लिए अभी क्लिक करें।
Life Changing Quotes in Hindi 21-30
- इनरशिया- गतिशील पदार्थ तब तक उसी अवस्था में रहेगा, जब तक कोई बाहरी शक्ति उसमें हलचल पैदा न करे।
- कमजोर लोग हमेशा कमजोरियों को ढकनें की और गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिश करते हैं।
- पैट राइली- अगर आप बेहतर की ओर नहीं बढ़ रहे हैं तो इसका मतलब खराब प्रदर्शन करते जा रहे हैं।
- बाइबिल- अनिश्चितता सोचवाला व्यक्ति हर मामले मे अस्थिरता तथा भटकाव मेन जीता है।
- कुछ भी उतना आसान नहीं है, जितना शुरू मे नजर आता है।
- मूल्यवान और महान उपलब्धि आसानी से हासिल नहीं होती।
- महान लक्ष्यों की प्राप्ति सैकड़ों-हजारों छोटे प्रयासों से होती है।
- साहसी व्यक्ति वह नहीं है, जो भयभीत नहीं है।
- मार्क ट्वेन- साहस भय की काट है, भय पर मास्टरी करना, भय का लोप होना है।
- साहसी व्यक्ति वह है, जो डर के बावजूद आगे बढ़ता है। यही एक महत्वपूर्ण बिन्दु काम करता है- जब आप डर से मुकाबला करते हैं और यह ठानकर आगे बढ़ते हैं कि देंखे, डर का कारण क्या है, तो डर समाप्त हो जाता है।
- परमहंस योगानन्द के पॉवरफूल कोट्स को पढ़ने के लिए अभी क्लिक करें।
Life Changing Quotes in Hindi 31-43
- असफलता के डर से कुछ लोग अपनी गलतियों को ढंकने या उचित ठहराने के लिए काफी ऊर्जा बरबाद करते हैं। अन्य लोग ठुकरा दिए जाने के डर से सोचते रहते हैं कि कैसे और किस रूप मे खुद को समाज के सामने पेश करे।
- भविष्य उनका है, जो जोखिम उठाने को तत्पर हैं; उनका नहीं, जो सुरक्षा चाहते हैं।
- जब काम के क्रम में कोई कठिन चुनौती सामने आ जाए तो आत्मनियंत्रण की बदौलत ही उसका मुकाबला किया जा सकता है।
- किसी चीज पर बिना धैर्य खोए कायम रहना और अनुशासित तरीके से उसे किसी भी कीमत पर न छोड़ना मनुष्य का सबसे बड़ा व्यक्तिगत गुण है।
- स्वेट मार्डेन- सफलत्रा की दो आवश्यक शर्ते हैं-एक तो यह कि जो कुछ ठाने, उसे उस पर बिल्कुल अडिग तथा कायम रहें। दूसरा ये कि वह व्यक्ति असफल हो ही नहीं सकता, जो अपने अंदर की शक्ति पहचानता है।
- वह व्यक्ति असफल नहीं होता, जिसने ठान लिया है कि किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटना है।
- वह व्यक्ति असफल नहीं होता, जो उस समय भी अपने हौसले बुलंद रखता है, जब लोग ठोकर लगाने के बाद अपनी क्षमता पर भरोसा खोने लगते हैं।
- जॉन डी. रॉकफ़ेलर- मैं समझता हूँ कि दुनिया मे सफलता के लिए दृढ़ता से बड़ा कोई दूसरा गुण नहीं है कि आप किसी भी कीमत पर अपने लक्ष्य से पीछे न हटे।
- दृढ़ता और अपने वजूद पर कायम रहने का माद्दा ऐसी शक्ति है, जो प्रकृति को भी पराजित कर देती है।
- यूनानी दार्शनिक हिरोडोटस- प्रतिकूलता व्यक्ति को अपने अंदर की शक्ति को पहचानने का अवसर देती है।
- महान सफलता इस बात पर निर्भर है कि अपने-सामने आनेवाली चुनौतियों का सामना आप कितने धैर्य और साहस के साथ करते हैं।
- महान अभीष्टकर्ताओं में फरक यही है कि महान लक्ष्यों को लेकर चलने वाले बाधाओं से सीखते हैं, मजबूरी हासिल करते हैं; जबकि छोटे लक्ष्य वाले घबराकर कमजोर पड़ जाते हैं और अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं।
- बुद्धिमान होने का मतलब किताबी ज्ञान नहीं है। यह आपको अपने अनुभव से सीखना होगा ।
pdf download
नीचे दिए गए print बटन पर क्लिक करें और save as pdf पर क्लिक करें।