इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपसे William Shakespeare द्वारा लिखित प्रमुख नाटक Julius Caesar की नाटक का Summary in hindi के साथ-साथ pdf download भी साझा किया गया है।
Table of Contents
julius caesar: Review
जूलियस सीज़र विलियम शेक्सपीयर द्वारा लिखित उनके प्रमुख नाटकों में से एक है। इस नाटक को लिखे तो आज 400 साल हो चुके हैं। लेकिन यह आज आपके सामने है, तो आप इसकी लोकप्रियता को समझ सकते हैं। आज के समय में इसे अपने हिन्दी भाषि पाठकों के लिए मैपल प्रेस प्राइवेट लिमिटेड प्रकाशक ने पब्लिश किया है।
जूलियस सीज़र एक ऐसे वीर योद्धा सेना नायक की कहानी है, जो युद्ध जितने के बाद जब अपने नगर को लौटता है तो उसकी खूब धूम-धाम से स्वागत की जाती है लेकिन राज्य में उसके कुछ प्रतिद्वंदी उसके ही मित्र को बहला-फुसलाकर उसके खिलाफ कर देते हैं और अपने द्वारा चाल चलकर उसे मौत के घाट उतार देते हैं।
शेक्सपियर द्वारा लिखित यह नाटक इतना मार्मिक है कि पुराने समय से ही चले आ रही कुटिलता, देश और धर्म प्रेम, मित्र की मित्रता पर ऐसा वार करती है कि किसी युद्ध में वीर की तेज धार वाली तलवार से टपकते एक-एक बूंद की खून की धार मालूम पड़ती है। और फिर पछतावा एक ऐसा आघात करता है कि कोई वीर योद्धा अपने शरीर पर लगे घाव से उतना चोटिल नहीं होता जितना उसे अपने कीए पर पछतावा की चोट से चोटिल होता है।
शेक्सपियर की लेखनी किसी एक काल, एक देश, एक लोक या किसी एक समुदाय के लिए नहीं है। यह सबके लिए है। अपनी नाटक लेखनी में इतने सारे भावनाओं के उड़ेलने के वजह से ही शेक्सपियर बड़े ही आसानी से किसी भी कवि को पछाड़ देते हैं।
जूलियस सीज़र मुझे पढ़ने मात्र से ही बहुत ही अच्छा लगा, उम्मीद है आपको भी यह प्रभावित कर के ही छोड़ेगा।
यह भी अवश्य पढ़ें:- रस्किन बॉन्ड द्वारा लिखित रूम ऑन द रुफ
julius caesar: Summary in hindi
जूलियस सीज़र के इस नाटक संग्रह में कुल तीन नाटक दिए गए हैं, लेकिन मुझे जो सबसे अच्छा लगा और आप भी जिसे जानते हैं, उसे ही आपके समक्ष रखा है। हालांकि यह नाटक बहुत ही लंबा है लेकिन मैने इसे एक कहानी की समरी की तरह आपके सामने प्रस्तुत करूंगा। जिसे पढ़ने मात्र से ही आप इस नाटक को किताब से पढ़ने की इच्छा जाहीर होंगी। तो चलिए शुरू करते हैं।
जूलियस सीज़र युद्ध में पौम्पे पर विजय हासिल कर वापस अपने रोम शहर में प्रवेश करता है। जहां नगरवासी उसकी विजय की जयकारे लगाते हुए उसके स्वागत में खड़े रहते हैं। लेकिन सीज़र की यह विजय राज्य में रहने वाले और पौम्पे से प्यार करने वाले लोगों को खटकती है और वह लोगों बाज़ार में इकट्ठा हुए लोगों को भड़काते हैं, जिनमें कुछ लोग उनकी बातों को सुनकर वापस अपने घर को लौट जाते हैं।
यह भी अवश्य पढ़ें:- शरतचंद्र चट्टोंपाध्याय द्वारा लिखित पथ के दावेदार
ब्रूटस सीज़र का बहुत ईमानदार साथी था लेकिन अपने दोस्त से भी ज्यादा उसे अपने देश और अपनी आज़ादी से प्यार था। पौम्पे से प्यार करने वाला केसीयस, फ्लैवियस और मरुलस उसे समझाते हुए कहता है कि सीज़र को लोग राजा की उपाधि देने वाले हैं अगर यदि ऐसा हुआ, तो लोगों की आज़ादी पिछले 700 सालों से मिली हुई आज़ादी छिन जाएगी।
सीज़र पिछले राजाओं की भांति एक घमंडी और अत्याचारी हो जाएगा। लोगों पर अपना हुक्म चलाने लगेगा। जैसा सभी पिछले राजाओं ने किया है। क्या तुम अपनी और अपने शहर के लोगों की आज़ादी नहीं चाहते। ब्रूटस उनके द्वारा कहीं गई बातों में उलझ जाता है। और उसे उनकी बातें अच्छी लगती है। उससे यह भी कहा जाता है कि सीज़र ठीक उस साँप के अंडे के तरह है जो बाहर निकलने पर विष उगलता है और लोगों को मार डालता है।
ब्रूटस केसीयस और उसके लोगों की बातों में पूरी तरह उलझ जाता है और सीज़र को खत्म करने की योजना बनाई जाती है। उसे सभा में आमंत्रित किया जाता है, हालांकि सीज़र की पत्नी कालपूर्णिया एक बुरा सपना देखती है और उसे सीज़र को सुना कर सचेत करती है कि कहीं कुछ उसके साथ कोई अनहोनी न घटे लेकिन सीज़र उसकी बात को नजर अंदाज करते हुए सभा में चला जाता है और नतीजतन 15 मार्च की सुबह अपने प्रतिद्वंदीयों के तलवारों से मारा जाता है।
सीज़र की हत्या होने के बाद उसके सारे सभासद भाग खड़े हुए, जिसमें सीज़र का सबसे प्रिय सभासद एंटनी भी शामिल था। उसे अपने में मिलाने के लिए ब्रूटस और बाकि के साथी उसके घर को जाते हैं और उसे समझाते हुए अपने में शामील कर लेते हैं।
यह भी अवश्य पढ़ें:- विनीत बाजपेयी द्वारा लिखित हड़प्पा
एंटनी के सामने सीज़र की मृत शरीर को लाया जाता है। जिसके क्षत-विक्षत शरीर को देखकर एंटनी भावुक हो जाता है और उसे बहुत कष्ट होती है ये देखते हुए कि वह उसके हत्यारों से हाथ मिला रहा है। ब्रूटस द्वारा कहे जाने पर सीजरे के चाहने वाले लोगों को संबोधित करने के लिए कहता है ताकि उन्हे किसी तरह शांत किया जा सके।
एंटनी लोगों को संबोधित करते हुए करते हुए कहता है कि सीज़र ने अपने लोगों के लिए एक वसीयत नामा छोड़ा है, जिसे आप लोगों को सुनना चाहिए। लोग उसकी बातों को सुनकर उत्तेजित हो जाते हैं और बार-बार एंटनी से सीज़र द्वारा लिखित उस वसीयत नामें को पढ़ने के लिए कहते हैं।
एंटनी सीज़र की वसीयत नामे को पढ़ते हुए कहता है कि सीज़र ने आप लोगों के लिए अपनी घर-बार, बाग-बगीचा सारा का सारा धन, सब कुछ आप लोगों को दे गया है। जिसमें आप लोग खा-पी सकते हैं और उसमें घूम-फिर भी सकते हैं। लोग एंटनी की बातों को सुनकर ब्रूटस और उसके लोगों के खिलाफ बगावत कर देते हैं, जिसमें सीज़र के तीनों भांजे भी शामिल होते हैं।
ब्रूटस अपने शहर को छोड़कर भाग खड़ा होता है और केसीयस के साथ मिलकर एंटनी और सीज़र के भांजे से लड़ने के लिए अपनी सेनाएं लेकर फिलिपी के युद्ध मैदान में इकट्ठी होती है। जिसमें ब्रूटस एंटनी के हाथों पकड़े और कैद में जीवन यापन के डर से अपने ही तलवार को सीधी कर उस पर लेट जाता है। जब तक एंटनी उसके करीब पहुंचता उसका जीवन मृत्यु से गले लगा चुकि होती है। एंटनी ब्रूटस का अंतिम संस्कार करने बाद अपने सेनाएं सहित अपने शहर को लौट जाता है।
यह भी अवश्य पढ़ें:- नोवोनील चक्रवर्ती द्वारा लिखित टूटे दिल के अफ़साने।
कुछ अच्छे और महत्वपूर्ण अंश-
14वीं मार्च की रात को बहुत तेज आंधी आई, बादल गरजने लगा और पानी बहुत ज़ोर से बरसने लगा। कहा जाता है कि उस ररात को रोम की गलियों में बहुत विचित्र और भयानक चीजें दिखाई दी थीं। लोगों ने देखा कि एक आदमी का हाथ, बहुत बड़ी मशाल के समान जल रहा है और उसे कुछ कष्ट नहीं हो रहा है।
बाज़ार में शेर इधर-उधर घूम रहे हैं। बहुत सारी औरतों ने देखा कि जलते हुए आदमी गलियों में चल रहे हैं। उल्लू, जो रात को बोलता है, दोपहर के समय बॉल रहा आहै।
केसीयस, कसका, सिना आदि सीज़र के विरोधियों ने यह समझा कि स्वर्ग के देवता सीज़र की राजगद्दी से दुखी होकर अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं और जिस प्रकार हो सके इनकों संतुष्ट करना चाहिए।
ब्रूटस पहले ही से प्रजापालित राज्य और आज़ादी चाहने वाला था। परंतु सीज़र की मित्रता के कारां वह उसके विरोधियों में शामिल होना नहीं चाहता था। जिस रात का ऊपर वर्णन किया जा चुका है उस रात को केसीयस ने किसी मनुष्य के हाथ एक पर्चा ब्रूटस के खिड़की में रखवा दिया। जब ब्रूटस रात को उठा तब उसने उस पर्चे को पढ़ा। उसमें लिखा हुआ था- “ब्रूटस! तुम सो रहे हो। उठो और देखो”
क्या रोम इसी प्रकार…… ब्रूटस!
तुम सो रहे हो, उठो!”
ब्रूटस ने कई बार पर्चे को पढ़ा और विचार किया। वह अपने मन में कहने लगा-रोम का उद्धार जूलियस सीज़र की मृत्यु से होगा। मुझे तो सीज़र से कोई दुश्मनी नहीं है । हाँ, देश के लिए ऐसा करना चाहिए। कल उसे राजमुकुत मिलेगी। फिर देखें उसका स्वभाव किस प्रकार बदलता है। इस समय हालांकि सीज़र अच्छा है परंतु वह बहुत हानि पहुंचा भी तो नहीं सकता। संभव है कि कल को राजा होकर अत्याचार करने लगे।
julius caesar: Quotes
लोग नम्रता से ही उन्नति करते हैं और जब उन्नति हो जाती है तब उसी नम्रता को, जिसके द्वारा वे इतने बढ़ें, भूल जाते हैं।
julius caesar
जिन शुभ गुणों की सहायता से मनुष्य उन्नति करता है उन्ही को भूल जाता है।
julius caesar
डरपोक लोग अपनी मौत से पहले कई बार मर चूकते हैं।
julius caesar
वीर पुरुष मौत का स्वाद एक बार से अधिक नहीं चखते।
julius caesar
जब एक बार देश में विद्रोह फैल जाता है, तो उसको खत्म करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
julius caesar
FAQ
Q जूलियस सीज़र का लेखक कौन है?
विलियम शेक्सपीयर julius caesar नाटक के लेखक हैं।
Q जूलियस सीज़र का हिन्दी पब्लिशर कौन है?
मैपल प्रेस प्राइवेट लिमिटेड इसका हिन्दी प्रकाशक है।
Q जूलियस सीज़र को क्यों मार दिया गया?
julius caesar जब पौम्पे से लड़ाई जीत कर अपने शहर रोम को वापस आया तो उसे राजा बनाने की मांग उठने लगी, जो उसके प्रतिद्वंदीयों को अच्छा नहीं लगा और इसी कारण वक्ष उसे मारने की साजिस रची जाने लगी।
Q जूलियस सीज़र की मृत्यु कब हुई?
15 मार्च, 44 ईसा पूर्व अपने ही सभासदों द्वारा राजसभा में छल से मारे से सीज़र की मृत्यु हुई, julius caesar के शरीर पर 23 धारधार हथियार के निशान थे।
pdf download
नीचे दिए गए print बटन पर क्लिक करें और save as pdf पर क्लिक करें।