Atomic Habits Best 31 Quotes in Hindi pdf Download. जेम्स क्लियर द्वारा लिखी गई एटॉमिक हैबिट्स को पढ़ने के बाद बेहतरीन कोट्स को छाँट कर लिखा गया है।
Table of Contents
Atomic Habits Best 31 Quotes in Hindi
“Atomic Habits” jems clear द्वारा लिखी गई एक प्रेरणादायक किताब है। जिसे पढ़ने के बाद मनुष्य अपने अंदर बदलाव ला सकता है। जिसकी उसे बेहद जरूरी है। “Atomic Habits” की किताब पढ़ने के बाद मैने पिछले ब्लॉग पोस्ट में रिव्यु और हर अध्याय का सार लिखा है। जिससे पिछला पोस्ट बहुत ही लंबा हो गया था। जिसके कारण मैने कोट्स को एक नए पोस्ट में पोस्ट किया है। अतः अगर आपने “Atomic Habits” का सार नहीं पढ़ा तो पहले उसे पढे।
- अगर परिस्थितियों को बेहतर बनाना है, तो उन्हे सुधारने की जिम्मेदारी मेरी है।
- आदत वह दिनचर्या या व्यवहार है, जिसे नियमित रूप से किया जाता है।
- पहली नजर में जो परिवर्तन छोटे और महत्वहीन दिखते हैं, अगर आप उन्हे कई वर्षों तक करते रहे, तो वे चक्रवृद्धि होकर उल्लेखनीय परिणाम देने लगेंगे।
- आदतें आत्मसुधार का चक्रवृद्धि ब्याज हैं।
- एक अकेले निर्णय को महत्वहीन मानना आसान होता है।
- सफलता जीवन में एक बार का कायाकल्प नहीं है;यह तो दैनिक आदतों का परिणाम है।
- यह मायने नहीं रखता कि आप सफल हैं या असफल। मायने यह रखता है कि आपकी आदतें आपको सफलता की दिशा में ले जा रही हैं या नहीं।
- आपके परिणाम आपकी आदतों के वे पैमाने हैं, जो बाद में दिखाई देते हैं।
- समय सफलता और असफलता के बीच के अंतर को बाधा देती है।
- अच्छी आदतें समय को आपका मित्र बनाती हैं। वहीं दूसरी ओर, बुरी आदतें समय को आपका शत्रु बना देती हैं।
- महारत हासिल करने के लिए धैर्य की जरूरत होती है।
- सभी बड़ी चीजों की शुरुआत छोटी चीजों से होती है।
- परिणाम का मतलब वह है, जो आपको मिलता है। प्रक्रिया का मतलब वह है, जो आप करते हैं।
- सुधार तब तक अस्थाई होते हैं, जब तक कि वे आपके आपके स्वरूप या पहचान का हिस्सा नहीं बन जाते।
- किसी भी स्तर पर पहचान का संघर्ष ही सकारात्मक परिवर्तन की राह में सबसे बड़ा अवरोध होता है।
- हर आदत ना सिर्फ परिणाम देती है, बल्कि आपको इससे भी ज़्यादा महत्वपूर्ण चीज सिखाती है: खुद पर विश्वास करना।
- आदतें हमारे परिवेश में बारम्बार आने वाली समस्याओं की विश्वसनीय समाधान हैं।
- आदतें डालने के बाद मस्तिष्क में गतिविधि का स्तर घट जाता है।
- आदतें कार्यकुशलता बढ़ती है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग आदतों पर शंका करते रहते हैं।
- आदतें स्वतंत्रता को सीमित नहीं करती हैं। वे तो इसे प्रदान करती हैं।
- असली संसार में सभी लोग एक जैसे संकेतों से प्रेरित नहीं होते हैं।
- जो संकेत हमारी आदतों को संकेत देते हैं, वे समय के साथ इतने सामान्य हो जाते हैं कि नजर ही नहीं आते। जैसे किचन में टी. वी. का रिमोट ।
- जब तक आप अचेतन को चेतन नहीं बनाते हैं, यह आपके जीवन को निर्देशित करता रहेगा और आप इसे किस्मत का नाम देते रहेंगे।
- स्व-जागरुकता का स्वभाव ही हमारी कई असफलताओं का मुख्य कारण होता है।
- आप किसी खास आदत को अच्छा या बुरा मानते हैं, यह आपकी स्थिति और लक्ष्य पर निर्भर करता है।
- जब अच्छी आदतों के संकेत आपके ठीक सामने होते हैं और स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं, तो बेहतर निर्णय लेना आसान आउए स्वभाविक होता है।
- अगर आप नए परिवेश में नहीं जा सकते हो, तो अपने परिवेश को दोबारा परिभाषित या व्यवस्थित करें।
- मित्रता और समुदाय से एक नई पहचान बनती है, जो व्यवहारों को लंबें समय तक चलाने में सहायक होती है।
- ज़्यादातर मौकों पर हम अकेले सही होने के बजाय भीड़ के साथ गलत होना ज़्यादा पसंद करेंगे।
- आदतें तब आकर्षक होती हैं, जब हम उन्हे सकारात्मक भावनाओं के साथ जोड़ते हैं और हम इस जानकारी का इस्तेमाल अपने नुकसान के बजाय फायदें के लिए कर सकते हैं।
- सिर्फ योजना बनाना काफी नहीं है; आपको अभ्यास करना होगा।
- आदत डालने के मामले में समय के संदर्भ में कोई जादुई चीज़ नहीं होती।
- आदतें किसी हाइवे के प्रवेश द्वार जैसी होती हैं। वे आपको एक राह पर ले जाती हैं और आपको पता ही नहीं चलता कि आप कब अगले व्यवहार की ओर तेजी से बढ़ने लगते हैं।
- आदत अंतिम नहीं, शुरुआती बिन्दु है। यह जिम नहीं, कैब है।
- कई बार सफलता का संबंध अच्छी आदतों को आसान बनाने के बारे में उतना नहीं होता, जितना बुरी आदतों को मुश्किल बनाने के बारे में होता है।
- हमारे किसी व्यवहार को दोहराने की ज़्यादा संभावना तब होती है, जब अनुभव संतुष्टिदायक हो।
- हर आदत अलग-अलग समय पर अलग-अलग परिणाम देती है।
- आपको अच्छी आदतों की कीमत वर्तमान में चुकानी पड़ती है।
- आपको बुरी आदतों की कीमत भविष्य में चुकानी पड़ती है।
- “निरन्तरता को नहीं तोड़े” एक शक्तिशाली मंत्र है।
- पहली गलती बरबाद नहीं करती। पहली गलती के बाद दोहराई गई गलतियों का चक्र आपको बरबाद करता है।
- जो लोग अनुकूलता में बेहतर होते हैं, वे दयालु, विचारशील और उष्ण होते हैं।
- अच्छा खिलाड़ी उस खेल में जितने की कड़ी कोशिश करता है, जिसे हर व्यक्ति खेल रहा है।
- सफलता के मामले में सबसे बड़ा जोखिम असफलता नहीं, बल्कि बोरियत है।
- हम अच्छी आदतों से बोर हो जाते हैं, क्योंकि हमें आनंद मिलना बंद हो जाता है।
- किसी प्रयास को कायम रखना किसी भी क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण होता है।
- दैनिक आदतें शक्तिशाली होती हैं, क्योंकि वे चक्रवृद्धि होती जाती है।
- किसी चीज़ को करने का तरीका सबसे पहले इसकी इच्छा को जगाना है।
यह भी पढे-
- “मानव कौल” के कोट्स को पढ़ने के लिए अभी क्लिक करें।
- “टाइम मैनेजमेंट” कोट्स को पढ़ने के लिए अभी क्लिक करें।
- “परमहंस योगनन्द” के कोट्स को पढ़ने के लिए बही क्लिक करें।
- “लियोनार्डो द विंची” के कोट्स को पढ़ने के लिए अभी क्लिक करें।
आदतों को आकार देने के उदाहरण
आदत | जल्दी उठने वाले बनना | शुद्ध शाकाहारी बनना | व्यायाम शुरू करना |
अवस्था 1 | हर रात 10 बजे तक घर लौटना | हर भोजन में सब्जियां खाना शुरू करना | वर्कआउट की पोशाक पहनना। |
अवस्था 2 | हर रात 10 बजे तक सारे उपकरण बंद कर देना। | चौपायों को खाना छोड़ना (गाय,सूअर,बकरी… ) | दरवाजे से बाहर कदम रखना (पैदल टहलने की कोशिश करना) |
अवस्था 3 | हर रात 10 बजे तक बिस्तर पर पहुंचना( पुस्तक पढ़ना) | दोपायों को खाना छोड़ना(चिकन) | जिम तक कार से जाना, पाँच मिनट व्यायाम करना और फिर वहाँ से लौट आना। |
अवस्था 4 | हर रात 10 बजे बत्ती बंद कर देना | बिना पैर वाले प्राणियों को खाना छोड़ना(मछली) । | हर सप्ताह कम से कम एक बार पंद्रह मिनट तक व्यायाम करना। |
अवस्था 5 | हर दिन सुबह 6 बजे उठाना। | सारे पशु प्रॉडक्ट्स खाना छोड़ना। | हर सप्ताह तीन बार व्यायाम करना। |
FAQ
Q: एटॉमिक हैबिट्स के लेखक और हिन्दी अनुवादक कौन है?
लेखक जेम्स क्लियर और हिन्दी अनुवादक डॉ. सुधीर दीक्षित है।
Q: एटॉमिक का मतलब क्या होता है?
किसी चीज़ की बेहद छोटी मात्र; किसी बड़े सिस्टम की अकेली इकाई, जिसे घटाना संभव हो। जैसे-वृहद ऊर्जा या शक्ति का स्रोत।
Q: हैबिट क्या है?
एक दिनचर्या या दस्तूर जिसे नियमित रूप से किया जाता है; किसी विशेष स्थिति में स्वचालित प्रतिक्रिया।
Q: आदतें डालने के नियम क्या है?
जेम्स क्लियर के अनुसार आदतें डालने के चार नियम है। 1. इसे स्पष्ट बनाएं। 2. इसे आकर्षक बनाए। 3. इसे आसान बनाए। 4. इसे संतोषजनक बनाएं ।
Q: नई आदत शुरुआत करने का क्या तरीका है?
आप किसी आदत को कब शुरू करंगे, तो सप्ताह, महीने या वर्ष के पहले दिन को अजमाएं। ये ऐसे दिन होते हैं, जब लोगों के कोई नया काम शुरू करने की ज़्यादा संभावना होती है, क्योंकि इन दिनों उम्मीद आम तौर पर ज़्यादा ऊंची होती है।
Q: किसी नई आदत को डालने में दरअसल कितना समय लगता है?
Ans: आदत डालना वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा कोई व्यवहार दोहराव के ज़रिए धीरे-धीरे क्रमशः ज़्यादा स्वचालित बनता है। आप किसी गतिविधि को जितनी ज़्यादा बार दोहराते हैं, आपके मस्तिष्क की संरचना उतनी ही ज़्यादा बदलेगी और आपको उस गतिविधि में कार्यकुशल बना देगी।
आदत डालने के मामले में समय के संदर्भ में कोई जादुई चीज़ नहीं होती। यह मायने नहीं रखता कि आदत डालने में 21 दिन लगते हैं, 30 दिन लगते हैं या 300 दिन लगते हैं। मायने तो यह रखता है कि आप उस व्यवहार को कितना ज़्यादा कर रहे है।
pdf download
नीचे दिए गए print बटन पर क्लिक करें और save as pdf पर क्लिक करें।